हरिद्वार के बहादराबाद से रावण गिरफ्तार!

हरिद्वार-  लंबे समय से फरार चल रहे विभिन्न मामलों के अपराधियों पर अब हरिद्वार जिले की पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है कोर्ट के आदेश और एसएसपी के विशेष दिशा-निर्देश पर तमाम थानों की फोटो पुलिस इन वांछित अपराधियों को पकड़ने में जुट गई है

बहादराबाद थाना पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे ऐसे ही एक 5 हजार के वंचित अपराधी को पकड़ सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है 18 साल से फरार चल रहा पांच हज़ार का इनामी रावण आख़िरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।बहादराबाद थानाक्षेत्र से इस फरार आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2001 में हत्या के एक मामले में रावण उर्फ राजू पुत्र रामस्वरूप निवासी लखमनपुर, थाना कोतवाली देहात बिजनौर के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज हुआ था। रावण तभी से फरार चल रहा था। उस पर इनाम बढ़ते-बढ़ते पांच हजार पहुंच गया था लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने आज तड़के आरोपित को बहादराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह रोजाना विभिन्न थानों में फरार अपराधियों की धरपकड़ का सिलसिला तेज हो गया है आगामी 15 अगस्त तक पुलिस को एक बढ़ा टारगेट दिया गया है जिसमें वे तमाम फरार आरोपी शामिल हैं जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज है और वारंट जारी हैं

क्या था पूरा मामला जानें..

वर्ष 2001 कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र में स्थित रोडी बेलवाला के सामने गंगा टापू पर दो पक्षों में भीषण झगड़ा हुआ था इस खूनी रंजिश में मौके पर ही जहां चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी वही दो लोगों ने अस्पताल जाकर दम तोड़ दिया था इस मामले में एक फक्कड़ साधु दूनागिरी ले कोतवाली हरिद्वार में तहरीर देकर 18 साल बाद गिरफ्तार हुए रावण नामक आरोपी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था इसमें से चार लोग पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे जबकि रावण और प्रदीप नामक आरोपी अब तक फरार थे जिनमें से रावण को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया लेकिन प्रदीप घटना के 18 साल बाद भी आज तक फरार ही चल रहा है इस मामले में महादेव विष्णु गिरी अनुराधा और काला बाबा सहित दो अन्य लोगों की भी मौत हुई थी आज रावण की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस फरार चल रहे प्रदीप को गिरफ्तार करने में जुट गई है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *