हरिद्वार, रुड़की:- रुड़की स्थित हबीबपुर निवादा गांव निवासी रोज़ी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हतिद्वार ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के पीछे महिला से मर्तक रोज़ी चौधरी के अवैध संबंध सामने आए हैं।
नवनियुक्त एसएसपी ने बताया कि एक अगस्त को मर्तक के पिता भरत सिंह ने कलियर पुलिस को तहरीर में कहा था कि, रोज़ी 30 जुलाई को रोशनाबाद के लिए निकला था। लेकिन, जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रोज़ी चौधरी की मोबाइल लोकेशन खगाली तो उसकी लोकेशन मुज़फ्फरनगर के बरला गांव में निकली इस दौरान पुलिस को पता चला कि एक शिक्षा नाम की महिला निवासी नगला इमरती ने बुलाया था इसके बाद शिक्षा ने अपने भाई आदेश और पड़ोसी रजत को बाइक लेकर बरला पैट्रोल पम्प के पास बुलाया तीनों को देखकर रोज़ी जंगल की ओर भागने लगा तो उसे तीनों ने पकड़ कर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया साथ ही गन्ने के खेत मे लेजाकर गमछे से गला दबाकर हत्त्या कर दी आरोपी की निशानदेही पर शनिवार की शाम बरला स्थित जंगल से रोज़ी का शव बरामद किया और चारों आरोपी उसकी बाइक, मोबाइल, पर्स और हत्या में इस्तेमाल की गई सामग्री गमछे को लेकर लिबहरेडी गंगनहर में फेंक दिया।
एसएसपी डीसेंथिल अबुदई ने बताया कि चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और चारों आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने ढाई हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है। आरोपियों में शिक्षा पत्नी जोगिंदर, रोहित, आदेश, और रजत शामिल हैं। बतादें की नवनियुक्त एसएसपी अबुदई ने कार्यभार ग्रहण करने के अगले दिन ही इस मामले का खुलासा किया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
