स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पुत्रियों को भी अब आरक्षण

Report: Kuldeep Rawat

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज 11:00 बजे सचिवालय मैं कैबिनेट की बैठक हुई काफी लंबे समय बाद खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे जी आज बैठक में मौजूद रहे पुत्र के एक्सीडेंट के बाद पिछली दो कैबिनेट बैठक में वह नदारद थे उसके बाद आज भी कैबिनेट बैठक में पहुंचे बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, अरविंद पाण्डेय कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यमंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे
2 घंटे चली इस महत्वपूर्ण बैठक में 14 प्रस्ताव विचार के लिए आए जिनमें से 12 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मोड लगाई

आरक्षण अधिनियम 1993 के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पुत्रियों को भी अब आरक्षण के दायरे में लिया गया जानकार इस फैसले को एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला मान रहे है

केबिनेट के सामने 14 प्रस्ताव विचार के लिए आये 12 प्रस्तावों पर केबिनेट ने लगाई मुहर

राजकीय महाविद्यालयों में गेस्ट फेकल्टी को 35 हजार रुपये मासिक दिया जाएगा

आरक्षण अधिनियम 1993 के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पुत्रियों को भी अब आरक्षण के दायरे में लिया गया

मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में दो किलो दाल प्रति माह सस्ती दरों पर मिलेगीसूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का सचिवालय के स्तर पर एक एकीकरण किया गया है।सचिवालय स्तर पर अब स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग का एकीकरण किया गया

स्वतन्त्रता सेनानियों और विकलांगों के परिजनों के साथ विकलांगों के पुत्रियों के बच्चों को भी शामिल किया गया

राशन की दुकान में 2 किलो दाल दिए जाने का फैसला लिया गया
23 लाख 80 राशनकार्ड धारकों को मिलेगी 2 किलो दाल,
मार्केट कीमत से लगभग आधी कीमत में मिलेगी दाल

सचिवालय स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा विभाग से जाना जाएगा

शासन स्तर में विकास योजनाओं के परीक्षण के लिए प्रमुख सचिव को जिम्मा, पहले सीएस करते थे

आयुर्वेद विश्व विद्यालय के पूर्व कुल सचिव मृत्युंजय मिश्रा को उनकी मूल उच्च शिक्षा में भेजा गया

उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जजों के लिए चिकित्सा प्रति पूर्ति के मामले में सुप्रीमकोर्ट के आदेश का अनुपालन करने का फैसला


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *