
लोकजन टुडे, देहरादून। स्वामी राम हिमालयन हॉस्पिटल व विवि जॉलीग्रांट के कुलपति विजय धस्माना ने कहा कि उनके संस्थान में स्माईल ग्रैंड योजना के तहत ऐसे बच्चों का निःशुल्क इलाज हो रहा है जिनके ओंठ या तालू कटे हुए हैं। ऐसे बच्चों को लोकल भाषा में खण्डू भी कहते हैं। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल अभी तक 8300 बच्चों का निःशुल्क इलाज करवा चुके हैं। 16 मई को स्माईल टार्च योजना की एक टीम जोलीग्रांट हॉस्पिटल आ रही है। जो खण्डू बच्चों के इलाज के बारे में नई तकनीकों की जानकारी देंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
