स्टिंग प्रकरण: हरीश रावत होंगे दोषी!

Share your love

नैनीताल लोकजन टुडे

हरीश रावत की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है जैसा कि पहले भी वह अनुमान लगा चुके हैं कि उनकी मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ेगी आज वह घड़ी आ गई है इसे लेकर हरीश रावत से लेकर प्रदेशभर की जनता इस बात को जानने के लिए उत्सुक है हरीश रावत दोषी है या फिर निर्दोष, क्या हरीश रावत ने सरकार बचाने के लिए विधायकों की खरीद की थी अगर की थी तो कैसे की थी… क्या विधायकों के खर्चे चलाने के लिए हरीश रावत उन्हें अलग से पैसे देते थे.. क्या उनकी विधायक कुछ भी करें उसकी तरफ से वह आंख हटा लेते… यह कुछ ऐसे सवाल है जिसका जवाब आज कोर्ट सुनाएगा…हाईकोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण मामले में आज होगी सुनवाई।

मुख्य न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ को मामले को सुनने के लिए नामांकित कर दिया है।पिछली सुनवाई में न्यायमूर्ति आर.सी. खुल्बे ने स्वयं को सुनवाई से अलग कर मामले की सुनवाई के लिए एक अक्तूबरकी तिथि नियत की थी,बेंच बदल जाने के कारण अब आज हरीश रावत के मामले में होगी सुनवाई।

हरीश रावत पर विधायको के खरीद फरोख्त का है आरोप।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *