स्कूल वैन में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः स्कूल वैन या बस में बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ का एक मामला तब सामने आया जब दून हेरिटेज स्कूल में पढ़ने वाला साढ़े तीन साल का मासूम छात्र स्कूल बस की खिड़की से नीचे गिर गया। घटना चार दिन पुरानी है, लेकिन मामले में पुलिस ने आज मुकदमा कायम किया है। छात्र के पिता ने मामले में प्रेमनगर थाने में स्कूल प्रबंधन और बस के चालक परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार अंश उम्र 3-1/2 वर्ष Doon Heritage School में पढ़ता है।

आठ मई की सुबह वह स्कूल बस से स्कूल गया। जब छुट्टी होने के बाद काफी समय तक वह घर नही आया तो परिजनों ने स्कूल में सम्पर्क किया। स्कूल के Principle और School स्टाफ ने बताया कि बच्चा गिर गया है। परन्तु बताया कि वह ठीक है। होश में आने के बाद अंश ने बताया की वह चलती स्कूल बस से खड़की से नीचे गिर गया था। उसके सारे शरीर में चोटे, आंख पर टांके, होठ पर टांके लगे हैं। पूरे मुह पर सूजन है। अंश अब भी बहुत डरा हुआ है। बच्चे के पिता का नाम एसके गुप्ता व माता का नाम मंजिता निवासी मान्डूवाला चौक ( नजदीक शिव मन्दिर) प्रेमनगर है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *