कुलदीप रावत


रूद्रप्रयाग। देहरादून से पोखरी जा रहे स्कूटी सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गये जिसमें एक युवक का पैर ट्रक के टायर के नीचे आ गये जिससे युवक का एक पैर पूरी तरह से पिस गया। जबकि एक युवक पर हल्की चोट आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और घायल को जिला चिकित्सालय पहुचाया गया जहां युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक को रौधने वाला ट्रक समेत चालक फरार हो गया। दरअसल धीरज सिंह पुत्र उत्तम सिंह ग्राम रौता नागनाथ पोखरी अपने फौजी दोस्त दर्शन सिंह, पुत्र सलोप सिंह के साथ देहरादून से घर आ रहा था, रूद्रप्रयाग श्रीनगर बाईपास के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रण हो गई जिसमें स्कूटी चला रहा दर्शन तो सभंल गया किन्तु पीछे बैठा धीरज उछलकर सामने से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गया जिससे उसका एक पाँव बुरी तरह से पिस गया। युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना की और कुछ स्थानीय लोगों की गाडी में घायल को जिला चिकित्सालय पहुचायाँ गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
