अनर्थ: नगरपालिका पौड़ी लगा रही डेंगू की फैक्ट्री!
Share your love
कुलदीप रावत

नगर पालिका श्रीनगर की पोल खोलते छोटे कप्तान डेंगू का लारवा किया नष्ट
नगर पालिका श्रीनगर की अध्यक्ष पूनम तिवारी डेंगू से बचने के लिए और श्रीनगर को साफ करने के चाहे लाख दावे कर ले लेकिन असलियत धरातल पर दिख ही जाती है इस वक्त समूचे उत्तराखंड में डेंगू महामारी बनकर अपने पैर पसार रहा है मानसून जाते-जाते भी बरसात लगातार जारी है जिस कारण डेंगू से इस वक्त समूचा उत्तराखंड दो-दो हाथ कर रहा है अब हम बात करते हैं नगरपालिका श्रीनगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम तिवारी श्रीनगर को साफ करने और डेंगू से बचाव के खोखले दावे चाहे लाख कर ले लेकिन पौड़ी जिले के छोटे पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने उनके दावों की पोल खोल कर रख दी कल 3 अक्टूबर को किसी मीटिंग के सिलसिले में एसपी पौड़ी प्रदीप राय श्रीनगर आए हुए थे नित्य दिनचर्या की भांति सुबह आज 4 अक्टूबर को जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्होंने पुलिस गेस्ट हाउस के पास ही सड़क के किनारे साफ पानी में डेंगू का लारवा देखा पहले तो वह नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी समझ इसे नजरअंदाज कर गए लेकिन मन ही मन उनका दिल इस बात के लिए गवाही नहीं दिया तो छोटे कप्तान साहब खुद ही लग गए डेंगू का लारवा नष्ट करने पर लगभग आधे घंटे तक उन्होंने अलग-अलग जगह पर ठहरे हुए पानी में पनप रहे डेंगू के लारवा को नष्ट किया और आसपास का कचरा भी साफ किया जिसमें शराब की बोतलें और खाली प्लास्टिक भी था आखिर वर्दी के अंदर भी तो एक इंसान ही होता है पुलिस मुख्यालय के अनुसार उत्तराखंड में अभी तक 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को भी डेंगू हो चुका है श्रीनगर मेडिकल कॉलेज डॉक्टर सलूजा के अनुसार इस सीजन में प्रतिदिन 2 से 3 मामले डेंगू के पॉजिटिव पाए गए लगभग इस पूरे सीजन में 80 से ऊपर मरीजों मैं डेंगू के लक्षण पाए गए
सही समय पर पौड़ी के छोटे कप्तान प्रदीप राय के द्वारा इस कार्य की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है उनकी इस छोटी सी कोशिश से बहुत बड़ा काम हो गया नहीं तो यदि लारवा से मच्छर बन जाता तो कहीं ना कहीं किसी को भी डेंगू बीमारी से ग्रसित कर सकता था
वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो प्रदीप राय के द्वारा सोशल मीडिया पर भी जागरूकता के लिए डाल दिया गया ताकि कोई भी इस तरह का लारवा कहीं पर देखें तो उसे नष्ट कर सके पौड़ी के छोटे कप्तान का यह कार्य वाकई में सराहनीय
आप भी देखिए वीडियो कैसे किया डेंगू का लारवा नष्ट
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
