लोकजन टुडे, विकासनगरः गुरुवार सुबह हिमाचल के नेरूवा से सेब भरकर देहरादून मंडी जा रहा लोडर पिकअप वाहन हरिपुर—कोटी—मीनस मार्ग पर क्वानू से टिकरधार के बीच में हटूधार नामक जगह के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में पलट गया। हादसे में वाहन सवार अमर सिंह(58) पुत्र सादीराम निवासी घुंटाडी—नेरूवा तहसील चौपाल हिमाचल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार चौपाल हिमाचल निवासी एक अन्य व्यक्ति गुमान सिंह माल्टा गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से बरसात में रेस्क्यू कर खाई से शव को किसी तरह बाहर निकाला। राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से हादसे में गंभीर घायल गुमान सिंह को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल विकासनगर ले गए। लोडर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें भरा लाखों का सेब बर्बाद हो गया। तहसीलदार चकराता कुंवर सिंह नेगी ने कहा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को कर दी गई है। राजस्व पुलिस ने इस संबंध में नेरूवा थाने की हिमाचल पुलिस से संपर्क किया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.