सशक्त लोकायुक्त को लेकर गांधी पार्क में चला हस्ताक्षर अभियान

Share your love

कुलदीप रावत

राज्य आन्दोलनकारी मंच द्वारा राज्य मैं बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सशक्त लोकायुक्त कानून लागू करने क़ी मांग के लिए राजपुर रोड के गांधी पार्क के मुख्य द्बार पर बेनर लगाकर जन सहभागिता के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोकायुक्त कानून के पक्ष मेँ जनकवि , वरिष्ठ जन , मातृ शक्ति , छात्र छात्रायें व युवाओं ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को समर्थन दिया।

 


राज्य आन्दोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि विधान सभा मेँ जिस प्रकार केग क़ी रिपोर्ट प्रस्तुत क़ी गई ओर करोडो का घोटाला सामने आया उससे प्रदेश को शर्मसार होना पड़ रहा है़। इस कोढ़ से बचने का एक ही उपाय हैं लोकायुक्त कानून लागू करना।

 


आपकों याद दिलाते चले कि प्रदेश मेँ लोकायुक्त कार्यालय वर्षो से खुला हुआ हेँ ओर कर्मचारियों को मुफ्त तनख्वाह बांट रहे हैं परन्तु जस्टिस घिल्डियाल के बाद आज तक कोई भी लोकायुक्त पदासीन नहीं हुए। प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी व हरी सिंह मेहर ने कहा कि इसी भाजपा सरकार ने लोकायुक्त कानून लागू करने क़ी घोषणा क़ी थी परन्तु आज तक उस कानून का अता पता नहीं जबकि खंडूड़ी जी के लोकायुक्त को लेकर बहुत हो हल्ला कर सबसे अच्छा बताया था और आज सब मौन है़।
आज हस्ताक्षर अभियान मेँ मुख्यतः जनकवि अतुल शर्मा , जगमोहन सिंह नेगी , रामलाल खंडूड़ी , सुशील त्यागी , प्रदीप कुकरेती , हरी सिंह मेहर , यशवीर आर्य , सुलोचना भट्ट , सुनीता प्रकाश , कल्पना रावत , राधा तिवारी , ललित जोशी , धनंजय घिल्डियाल , रामनाथ तिवारी , प्रभात डड्रियाल , प्रमोद पंत , कुलदीप कुमार लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल , कमलकांत , जे पी कुकरेती आदि मौजूद रहे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *