देहरादून – आज सुबह टिहरी जिले के कनसाली में हुई स्कूली वैन दुर्घटना पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी है। सीएम रावत ने कहा कि जो बच्चे इस हादसे में घायल हुए हैं उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता इस बात पर रहेगी कि सभी घायल बच्चों के ईलाज में कोई कमी ना हो और जल्द ही सभी बच्चे स्वस्थ हो। हालांकि हादसे में हुई बच्चों की मौत पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने अभी तक मुवाबजे का ऐलान नहीं किया है। यह बात उन्होंने मीडिया से उस वक्त कही जब वे समीक्षा बैठक के लिए सचिवालय याए।
बात दें कि आज सुबह टिहरी जिले के प्रताप नगर विधानसभा स्थित कनसाली में स्कूली वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी जिसमे कुल 19 बच्चे सवार थे, जिनमें 9 बच्चों की मौत हो गई है जबकि 10 बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीररूप से घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया जा रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
