सत्र के पहले दिन रहा हंगामा!



कुलदीप रावत

 

उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी और बरसात के बावजूद एक दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया गया सत्र के पहले दिन सत्र हंगामेदार रहा

विधानसभा में बुलाये गए एक दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत हंगामेदार हुई। सदन में निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मुद्दे को उठाते हुए सरकार से सवाल किए। प्रीतम पंवार ने सदन में कहा कि पिछले एक महीने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ प्रदर्शन कर रही हैं है बावजूद इसके सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया. इसके अलावा सदन में सरकार की तरफ से महिला कल्याण राज्यमंत्री रेखा आर्य ने प्रीतम पंवार के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को लेकर गंभीर है। सरकार हमेशा जनता के हित के लिए कार्य करती है और जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस विषय पर बात करके इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *