श्राइन बोर्ड के विरोध में जमकर बवाल

कुलदीप रावत

विधानसभा सत्र के चौथे दिन श्राइन बोर्ड के विरोध में विधानसभा सदन के अंदर और बाहर जमकर बवाल हुआ तीर्थ पुरोहित समाज में जहां विधानसभा के बाहर पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई कोई सदन के अंदर विपक्ष के हंगामे के कारण तीन बार स्थगित करना पड़ा

सत्र के चौथे दिन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई कांग्रेस ने श्राइन बोर्ड का विरोध करते हुए सदन के अंदर जोरदार हंगामा किया इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने तीन बार सदन को स्थगित किया कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्ष को संज्ञान में तक नहीं लिया ना ही कुछ विचार विमर्श किया नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश और उपनेता प्रतिपक्ष करण मेहरा ने सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा सरकार श्राइन बोर्ड लाकर चारों धामों की पूजा पद्धति को खत्म करना चाहती है, सरकार किसी को विश्वास में नहीं ले रही है.नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कार्य मंत्रणा की बैठक में साइन बोर्ड का मामला नहीं आया ना ही इस पर कोई चर्चा हुई आज चारों धाम सहित जो भी मंदिर श्राइन बोर्ड के अंदर आ रहे हैं उनके तीर्थ पुरोहित परेशान हैं प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बिल को सबके सामने रखना चाहिए था सरकार ने किसी के सामने यह बिल नहीं रखा. कॉन्ग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार हमलावर रही जिसकी वजह से चौथे दिन का प्रश्न काल नहीं चल पाया.

https://youtu.be/X5GNl9ids2A


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *