श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले 6 माह तक करेंगे दर्शन
Share your love

लोकजन टुडे बदरीनाथ: भू वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट विधि विधान व पूजा अचüना के बाद खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के अवसर पर 10 हजार के करीब श्रद्धालु बदरीनाथ धाम में मौजूद रहे। पहले दिन भगवान के निर्वाण दर्शन हुए। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन कर घृत कंबल का प्रसाद ग्रहण किया।
श्री बदरीनाथ धाम में देर रात से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं ने लाइन लगानी शुरू कर दी थी। मंदिर समिति के कमüचारियों व पुलिस की देखरेख में श्रद्धालुओं की लाइन लगाइü गइ। सवा तीन बजे दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर ने बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश किया। साढे तीन बजे वीआइपी गेट से बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल इüश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल व वेदपाठियों ने उद्वव जी की उत्सव मूर्ति के साथ मंदिर के अंदर प्रवेश किया।
उद्वव व कुबेर जी की मूर्ति को गर्भगृह में रखने से पहले मां लक्ष्मी को गर्भगृह से बाहर लाकर लक्ष्मी मंदिर में विराजित किया गया। तड़के 3.35 बजे मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के निदे्रशन में द्वारा पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। द्वार पूजन के बाद 3:45 बजे गाड़ू घड़े को मंदिर के अंदर ले जाया गया। ठीक सुबह 4:15 बजे जयकारों के बीच विशाल के कपाट खोले गए। कपाट खुलने के दौरान वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वास्तिवाचन गाया गया।
पहले दिन दस हजार के करीब श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को घृत कंबल का प्रसाद भी वितरित किया गया। कपाट खुलने के मौके पर सेना के बैंडों की मधुर भक्तिमय ध्वनि के बीच माणा व बामणी गांव की महिलाओं ने मंदिर परिसर में दांकुड़ी की प्रस्तुति भी दी। मंदिर के द्वार से लेकर एक किमी दूरी तक भक्तों ने लाइन लगाकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। सूबे की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक मंदिर समिति अद्यक्ष मोहन थप्लीयल ceo बी डी singh मौजूद थे
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
