कैलाश मानसरोवर की तर्ज पर गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में शिवलिंग हिमशिखर की परिक्रमा के लिए शौकीन पर्यटकों को आकर्षित करने की मुहिम के तहत परिक्रमा पथ की रेकी कर अभियान दल सकुशल लौट आया है। रियल एडवेंचर गंगोत्री(रैग), गंगोत्री नेशनल पार्क और एसडीआरएफ के संयुक्त सात सदस्यीय अभियान दल ने सात दिन के भीतर यह परिक्रमा पूरी कर इस रूट को खोल दिया है।

बता दें कि डीएम डॉ.आशीष चौहान द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क स्थित शिवलिंग पीक की परिक्रमा अभियान की योजना तैयार की गई थी, ताकि कैलाश मानसरोवर यात्रा की तर्ज पर जनपद में भी रोमांच व आध्यात्मिक यात्रा शुरू की जा सके।

इस योजना को अमल में लाने से पूर्व प्रशासन ने एसडीआरएफ, वन विभाग तथा रैग कंपनी के सात सदस्यों की टीम गठित की थी, जिसे इस ट्रैक रूट को खोलने व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने का जिम्मा सौंपा गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
