
देहरादून – शासन ने 1 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के को इधर से उधर किया है। शासन स्तर पर आईएएस और पीसीएस के विभागों में बड़ा फेरबदल हुआ है।
डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर के पद से हिमांशी खुराना को मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी बनाया गया है। जबकि मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी दीप्ति सिंह को अपर सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का जिम्मा सौंपा गया है। तो वहीं सुंदरलाल सेमवाल पीसीएस अधिकारी को सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की अहम जिम्मेंदारी सौंपी गई है। और अशोक कुमार जोशी से को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। वहीं पंकज कुमार उपाध्याय को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । अन्य अधिकारियों के पदभार देखने के लिए आप लिस्ट देख सकते हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
