वीडियो: जब गुलदार को देख ग्रामीण लगे चिल्लाने!

Share your love

 

उत्तराखण्ड के किच्छा के गांव गऊघाट में गुलदार की गुर्राहट भरी दस्तक ने ग्रामीणों के जहन दहशत पैदा कर दी है। दिनदहाड़े गुलदार की रिहायशी इलाके में बेधड़क आवाजाही व पशुओं पर हमले की घटना से लोग भयभीत हो गये हैं। ग्रामीणों के द्वारा गुलदार के पालतू जानवर पर हमले का बेहद नजदीक से बनाया गया लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल होते ही लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गये।

प्रतीकात्मक

उधम सिंह नगर जिले के ग्राम गऊघाट में एक वयस्क गुलदार वीडियो कैमेरे में कैद हुआ है । शुक्रवार दिन मे बनाए गए इस वीडियो में गुलदार साफ साफ नजर आ रहा है । बेहद नजदीक से बनाए गए इस वीडियो में जंगली गुलदार गुर्रा रहा है । गुलदार की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई है । ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार नदी के पास जंगल के क्षेत्र में घूम रहा है और वही वीडियो मे साफ देखा जा सकता है। गुलदार के बैल पर हमला करते ही लोगों के जोरदार हल्ले गुल्ले से गुलदार वहां से चला गया। सूचना के बावजूद वन महकमा इसे पकड़ने के लिए कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है । गुलदार की धमक से क्षेत्रवासियों को बाहर निकलना बन्द कर दिया है । वही आसपास के ग्रामीणों व जानवरों के जीवन पर संकट उत्पन्न हो गया है।

https://youtu.be/aCI0mbJn4-w

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *