लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी करना विशाल मेगा मार्ट मैनेजमेंट को पड़ा भारी।
राजीव चावला/ लोकजन टुडे।
रुद्रपुर। लॉक डाउन में नियमों की अनदेखी करना विशाल मेगा मार्ट शॉपिंग कांपलेक्स के मैनेजमेंट को भारी पड़ गया, रुद्रपुर कोतवाली में विशाल मेगा मार्ट के स्वामी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज।

रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान बीती 3 मई को व्यापारी नेताओं के द्वारा विशाल मेगा मार्ट मैनेजमेंट पर यह आरोप लगाया गया था कि वहां पर किसी भी तरह का सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराया जा रहा है, लोग बिना मास्क लगाए वहां पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं इसके साथ ही व्यापारी नेताओं के द्वारा यह भी आरोप था कि विशाल मेगा मार्ट मैनेजमेंट के द्वारा जरूरी सामान के अलावा अन्य सामान भी ग्राहकों को बेचा जा रहा है,
इस शिकायत की जांच और तफ्तीश के बाद बीसी पांडे की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली में आईपीसी की धारा 188 के तहत विशाल मेगा मार्ट के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
