विधानसभा सत्र का दूसरा दिनः केदारनाथ विधायक मनोज रावत ट्रैकिंग शूट पहनकर पहुंचे विधानसभा, सरकार पर लगाए गंभी आरोप

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में विधानसभा परिसर में मनोज रावत ट्रेकर्स की यूनिफॉर्म में पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के बुग्यालों में शादी का विरोध किया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर जमीन बेचने का आरोप लगाया। वहीं आज कई संगठन अपनी मांगों को लेकर विधानसभा कूच करने जा रहे हैं। इस क्रम में 108 के पूर्व कर्मचारी संगठन के प्रदर्शनकारी विधानसभा कूच करने पहुंचे हैं। विपक्ष ने प्रश्नकाल रोककर कानून व्यवस्था पर चर्चा की उठाई मांग। नियम 310 के तहत विपक्ष ने चर्चा की उठाई मांग। देहरादून के प्रेमनगर में कल पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी का विपक्ष उठा रहा मुद्दा। विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को नियम 58 सुनने को कहा। अध्यक्ष की पहल के बाद शांत हुआ विपक्ष प्रश्नकाल शुरू, सदस्यों के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री।
बताते चलें कि विधानसभा का दो दिनी सत्र सोमवार से शुरू हुआ है। रविवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में दो दिन के लिए कामकाज तय नहीं हो पाया था। बैठक में सिर्फ सोमवार का कार्यक्रम तय किया गया था। दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को पूरा दिन समर्पित करने का निर्णय लिया गया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *