विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में 33% कर्मचारियों ने अपना कार्यभार संभाला

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून-
कोरोना महामारी के दौरान लॉक डाउन के तीसरे चरण में राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार आज विधान सभा सचिवालय के खुलने पर अनुभाग अधिकारी एवं उससे ऊपर के अधिकारियों सहित कुल 33% कर्मचारीयों ने कार्यालय पहुंचकर अपने शासकीय कार्यों को निपटाया। इस दौरान आज विधानसभा अध्यक्ष श् प्रेमचंद अग्रवाल ने भी कार्यालय पहुंचकर शासकीय कार्यों को निपटाया। विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा में सभी अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने कार्यालय में मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से राज्य सरकार द्वारा कार्यालयों के खुलने के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार ही कार्यालय में कार्य करते हुए व्यवस्था बनाने की अपील की।https://youtu.be/NrGdzZ0hfZY


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *