विकासनगर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा!

Share your love

 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत जूडली गांव में चार और पांच अप्रैल की रात को हुए 50 वर्षीय जनक की हत्या मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके पड़ोसी रविन्द्र को गिरफ्तार किया है। बता दें कि रविवार सुबह कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत जूडली गांव में एक घर के बरामदे में एक अधेड़ व्यक्ति का लहूलुहान शव बरामद हुआ था। जबकि पास ही कमरे में सोई उसकी पत्नी इस घटना से अनजान बनी रही, जिसके चलते मौके पर पहुँची पुलिस को पत्नी की बातों पर संदेह हुआ और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। जिसके चलते आज क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि पुलिस की जांच पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का निकल कर सामने आया है, जिसमें मृतक की पत्नी चेतन ने अपने पड़ोस में ही रहने वाले प्रेमी रविन्द्र के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अभी हत्या में प्रयुक्त हथियार का मिलना अभी बाकी है। जिसके बारे में गिरफ्त में आये दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी देहात देहरादून

https://youtu.be/sd15ZHj2_TU


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *