वायरल वीडियो:- ये पुलिस ड्यूटी पर मीट खरीदती है, लापरवाह मित्र पुलिस।

Share your love

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कैदियों से भरी गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही का वीडियो वायरल।

राजीव चावला/कार्तिक बिष्ट— लोकजन टुडे।

रामनगर। आज हम आपको दो ऐसी वीडियो दिखाने वाले हैं जो सोशल मीडिया पर उत्तराखंड मित्र पुलिस की किरकिरी करती दिखाई दे रही हैं , जिसमें दावा किया जा रहा है कि जेल में बंद बंदियों को अदालत में पेशी के लिए ले जाते वक्त पुलिसकर्मियों के द्वारा बंदियों से भरी गाड़ी को रामनगर के पास छोई रोड पर खड़ा कर मीट खरीदने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं एएसपी उधम सिंह नगर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

ऊधम सिंह नगर जनपद पुलिस की गाड़ी में बैठे बंदियों की गाड़ी को हनुमान धाम छोई रोड मार्ग पर खड़ा कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा बकरे का मीट लेने की वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो वायरल के साथ एक मैसेज में बताया जा रहा है कि अदालत में पेशी ले जाने के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा जेल में बंद बंदियों से भरे ट्रक को रोड पर खड़ा कर बकरे का मीट खरीदा जा रहा है जिसमें सभी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गाड़ी को छोड़कर करीब 50 मीटर दूर मीट लेने में व्यस्त हो जाते हैं,
वीडियो बनाने वाले ने यह भी दिखाया है कि गाड़ी में ड्राइवर वाले चेंबर में कोई भी पुलिसकर्मी वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा है,
वहीं सूत्रों की मानें तो हल्द्वानी जेल में बंद बंदियों को पेशी के लिए उधम सिंह नगर पुलिस के द्वारा काशीपुर जसपुर न्यायालय में ले जाया जा रहा था।

वायरल मैसेज में इस गाड़ी का नंबर 0005 बताया जा रहा है,

https://youtu.be/DSP-rQqV0Q4

वहीं इस पूरे मामले में नैनीताल जिले के एसएसपी सुनील कुमार मीणा जब लोकजन टुडे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में नही है, और अगर उधम सिंह नगर की गाड़ी पेशी के लिए जेल से बंदियों को लेकर जा रही है तो यह जिम्मेदारी उधम सिंह नगर की बनती है।
https://youtu.be/GShqpa_J_4I

वहीं इस पूरे मामले पर जब एएसपी उधम सिंह नगर देवेंद्र पिंचा से लोकजन टुडे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद जो भी संभव कार्यवाही होगी वो की जाएगी, वही वायरल वीडियो देखने के बाद एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि इस वीडियो में सभी पुलिसकर्मी गाड़ी को छोड़कर जाते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं तीन पुलिसकर्मी ही दिखाई दे रहे हैं जबकि गाड़ी में 8 से 10 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।

लोकजन टुडे इस वीडियो और इस खबर की पुष्टि नहीं करता है क्योंकि यह एक वायरल खबर है, लेकिन अगर यह सही है तो इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही तो बनती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *