देश की रक्षा दिन रात करने वाले वीर सैनिकों का उन्हीं के इलाके में है बुरा हाल हालात ऐसे किस सैनिक विश्रामगृह सामने होने के बावजूद वाहनों में सोने को मजबूर हैं
रायवाला आर्मी एरिया के सैनिक विश्राम गृह पर ताले लगे हुए है कूलर लगे कमरे बन्द है और सैनिक गाड़ियों में विश्राम गृह के बाहर सो रहे है । ये वीडियो शोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे एक व्यक्ति पूरे मामले की खुद एंकरिंग कर रहा है । वीडियो में ये बता रहा है कि जवानों की साथ क्या सलूक रायवाला में किया जा रहा है यही नही सैनिक विश्राम गृह पर लटके ताले , बन्द कमरे वीडियो में साफ दिखाई दिए । मामला बेहद ही चोकाने वाला है । जो अब शोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है । वीडियो बनाने वाले ने अपना चेहरा कैमरे के आगे नही लाया । वीडियो जांच का विषय है कि सैनिक के दुवारा ही ये वीडियो बनाया गया है या किसी और ने क्योंकि आर्मी एरिया में इस तरह अन्य बाहर का कोई व्यक्ति वो भी बोलते हुए मोबाइल रिकॉर्डिंग नही कर सकता । वीडियो में ये भी साफ दिख रहा है कि सैनिक विश्राम गृह के कमरों के बाहर बैठे सैनिक से बातचीत हुई है ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
