लाइव बरसाती नाले में बही कार एक की मौत बाकि को रेस्क्यू कर निकाला!

Report KuldeepR

https://youtu.be/14s6eBVnWXg

नैनीताल के रामनगर से मोहान की ओर जा रहे अपने परिवार के साथ एक व्यक्ति ने कार धनगढ़ी बरसाती नाले में डाल दी, मूसलाधार बारिस के साथ तेज हवा से बरसाती नाला उफान पर था जिसमे कार बहने लगी, बहती कार को देखते हुए कार चला रहे चालक कार से बाहर निकल आया और बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गया वहीं उसकी पत्नि कार में बैठे हुई थी, पानी बढ़ने के चलते उसकी पत्नि की पानी में डूबने से मौत हो गई जबकि उनका 5 साल के बच्चे को स्थानीय लोगों ने बमुश्किल रेस्क्यू कर बचा लिया। आपको बता दें कि देर रात से हो रही बारिश से नैनीताल जिले में नदी नाले उफान पर हैं और लोगों को चेतावनी दी गई है कि नालों में पानी का बहाव देखकर ही पार करें लेकिन लोग इससे बाज नहीं आ रहे हैं आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 121 पर सुबह से तकरीबन 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। वही जिला प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है साथ ही अगर कोई जबरन बरसाती नालो को पार करने की कोसिस करता है तो उन्हें पुलिस द्वारा रोकने और सुरक्षित बरसाती नाले पार करवाने का कार्य किया जा रहा है। आपको बता दे इन दिनों उत्तराखण्ड के सभी नदी नाले उफान पर है अगर बात की जाय नैनीताल जिले की तो उसमे मुख्य रूप से कोसी, नन्धौर, दापका और गौला नदी के साथ साथ दर्जनों बरसाती नाले उफान पर है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *