लक्सर में कर्फ्यू जैसे हालात, पुलिस प्रशासन मुस्तैद!

Report::  प्रवीण सैनी

लक्सर में आज प्रशासन ने धारा 144 का पूर्ण रुप से पालन करवाना शुरू कर दिया है हर व्यक्ति पर पूरी नजर रखी जा रही है जो भी बिना जरूरी काम के घर से बाहर जा रहे हैं सभी को रोका जा रहा है एक तरह से लक्सर में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं सड़कों पर पुलिस फोर्स लगा दी गई है लक्सर एसडीएम लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कमान अपने हाथों में संभाली हुई है सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं किसी को भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी गई है सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय भी पूर्ण रूप से बंद करवा दिए गए हैं किसी को भी लक्सर की सड़कों से नहीं गुजरने दिया जा रहा है जो लोग आ रहे हैं उन्हें भी पुलिस प्रशासन वापस उनके घरों की ओर भेज रहा है हमने इस सख्त व्यवस्था को लेकर लक्सर उप जिला अधिकारी पूरन सिंह राणा से बात की उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है केवल कुछ ही ऐसी दुकानें हैं जिन्हें सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है बाकी सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा किसी को भी बिना काम के बाहर आने जाने की कोई अनुमति नहीं है सभी को रोका जा रहा है ऐसा कोरोनावायरस की फैल रही संक्रमण को रोकने के लिए किया जा रहा है हमने पूरे व्यवस्था की कमान संभाल रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा से बात की उन्होंने बताया कि व्यवस्था कोरोना वायरस के फैल रहे संक्रमण को लेकर सख्त की गई है लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है जो लोग बिना काम के घरों से बाहर जा रहे हैं उन पर सख्ती बरती जा रही है

https://youtu.be/Xcumg8TyAQI

बाइट अविनाश वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर

https://youtu.be/nm4ZDh_ULSA

 पूरण सिंह राणा उप जिलाधिकारी लक्सर


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *