रिवर्स पलायन कर गांव में जीता प्रधान का चुनाव!

Share your love

कुलदीप रावत

पिथौरागढ़ गंगोलीहाट के रहने वाले गोविंद सिंह बिष्ट ने 15 साल शहर मैं बिताने के बाद मीडिया की नौकरी छोड़ रिवर्स पलायन किया और प्रधान पद के लिए अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया और पहले ही कोशिश में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 27 वोटों से जीत गए गोविंद सिंह बिष्ट पिछले 15 सालों से मुंबई देहरादून मैं विभिन्न न्यूज़ चैनलों में कैमरामैन के पद पर रहे पिछले 5 सालों से अधिक समय से वह देहरादून में जी न्यूज़ में सीनियर कैमरामैन के पद पर थे गोविंद सिंह बिष्ट ने ज़ी न्यूज़ से इस्तीफा देकर रिवर्स पलायन कर वापस अपने गांव लौट गए पहले वह स्वयं चुनाव लड़ रहे थे लेकिन महिला सीट होने के कारण उन्हें अपनी पत्नी को चुनाव लड़ना पड़ा गोविंद सिंह बिष्ट ने हमसे बातचीत करते हुए बताया कि गांव वालों के भरोसे पर खरा उतरेंगे और अपने ग्राम सभा को आदर्श ग्राम सभा बनाएंगे लोक जन टुडे गोविंद सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी मनीषा बिष्ट को जीत की शुभकामनाएं देता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *