राशन डीलर ने डकारा गरीबो का राशन

संवाददाता – सुशील कुमार झा

लॉक डाउन के दौरान लंढौरा क्षेत्र के शिकारपुर गांव में राशन डीलर अंत्योदय अन योजना कार्ड धारकों को मिलने वाली चीनी हजम कर गया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा कार्ड के उपभोक्ताओं को पूरा राशन नही बाटा गया है। ओर कार्डो में राशन तो चढा कर दर्शा दिया। लेकिन तारीख नही डाली गई है जिसकी शिकायत पूर्व प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी से की है।अधिकारी ने जल्द ही जांच का आश्वासन दिया है।

Sugar

गांव के पूर्व प्रधान सतीश कुमार व अंत्योदय अन योजना व खाद्य सुरक्षा कार्ड धारक जमशीदा, रहमानी,सोमवती, राजबाला,राजवती,फूलमती,फूलो,बबली, असगरी ,विमलेश, सरिता, नेना,आशा, पिंकी, रिहाना, शब्बो, गीता,अंगुरी ,ममता आदि ने जिला पूर्ति अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि गाँव के राशन डीलर ने फरबरी माह में मिली 105 किलो चीनी को किसी भी कार्ड धारक नही दी है ।और न ही राशन कार्ड चीनी अंकित है।इसके अलावा लोक डाउन में सरकार ने तीन माह का राशन दिया था जो टुकड़ो में दिया गया है उसमें उपभोक्ताओं के राशन में दस से पंद्रह किलो की कटौती की गई है। साथ ही तीन माह के एडवांस राशन के बाद राशन डीलर ने दो माह का राशन दिए बिना कार्डो में अंकित कर दिया है ।जिसमे तारीख नही डाली है ।इसके अलावा उपभोक्ताओं को निशुल्क मिलने वाली दाल भी एक बार ही दी गयी है। लोगो का कहना है एक तरफ तो लोग गरीबो की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे है तो दूसरी तरफ गाँव का राशन डीलर गरीबो का राशन डकार रहा है लोगो ने डीलर पर कार्यवाही की मांग है। जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जिसमे जांच के आदेश दिए गए है। यदि राशन डीलर ने कोई भी अनियमितता बरती तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *