रुद्रपुर में राशन घोटाला खोलने के बाद अब एक नया मोड़ आ गया है….

रुद्रपुर में राशन किट घोटाले के खुलासे के बाद अब देवभूमि व्यापार मंडल युवा के नगर महामंत्री सोनू खुराना ने भी इस पूरे घोटाले से आहत होकर अपना इस्तीफा दिया।
सोनू खुराना का कहना है कि वह ऐसे व्यापार मंडल में कतई नहीं रहेंगे जहां इस तरह के घोटाले बाजी होती हो, एक तरफ देश में लॉकडॉन घोषित होने के बाद एक दूसरे की लोग मदद कर रहे हैं, कई संगठन भूखे लोगों को रोटी खिलाने का काम कर रहे हैं तो वहीं देवभूमि व्यापार मंडल घोटाले करने में जुटा हुआ है इसलिए सोनू खुराना ने देवभूमि व्यापार मंडल युवा नगर महामंत्री पद से इस्तीफा दिया।
क्या है पूरा मामला..
रुद्रपुर में कोरोना संक्रमण के चलते हैं गरीबों में बांटने वाला राशन सामग्री किट के मामले का बीते रोज देवभूमि व्यापार मंडल के महामंत्री विजय फुटेला ने खुलासा किया था कि उनके जिला अध्यक्ष के द्वारा मिलीभगत कर राशन किट मैं ज्यादा पैसे की कोटेशन देकर प्रशासन से 17 से 18 लाख रुपए का गबन करने का आरोप लगाया था, फुटेला ने साफ तौर पर कहना था कि ज्यादा रेटों प्रशासन के द्वारा इनके कोटेशन को पास कर दिया गया है और इस घोटाले की जांच की मांग भी की थी……
घोटाले की जांच की बात करने वाले देवभूमि व्यापार मंडल के महामंत्री अपने पद से इस्तीफा भी दे चुके थे लेकिन अचानक से 1 दिन पहले जो घोटाले के अल्प अलाप रहे थे वही आज प्रशासन से ₹90 रुपए कम दामों पर 20000 राशन सामग्री किट का आर्डर ले आए सूत्रों की मानें तो इस पूरे घोटाले के सामने आने के बाद विजय फुटेला को शांत करने के लिए मिलीभगत से यह खेल खेला गया है……….
वहीं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद लोग अब यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि जहां ई टेंडरिंग से यह सब टेंडर निकाले जाने थे वही बिना टेंडर के कैसे इन व्यापारियों को राहत सामग्री राशन किट का काम दे दिया गया..
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
