
लोकजन टुडे: तनुज वालिया : हरिद्वारः पार्क प्रशासन की कोशिशों के बावजूद हाथियों पर संकट बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के हाजरा बीट में 1 वर्षीय हाथी की मौत हो गयी। इस हाथी की मौत पहाड़ी से गिरकर होना बताया जा रहा है। इसकी उम्र 2 से 3 वर्ष बताई जा रही है। पार्क में हाथी की मौत से हड़कंप मच गया। हाथी में बच्चे क्क्त मौत की सूचना मिलते ही पार्क प्रशासन के हाथ पाँव फूल गए और आनन फानन में पार्क प्रशासन घ्की टीम घ्मौके पर पहुंची। रेंजर अनिल कुमार अंजलि ने बताया कि प्रथम दृष्टया जंगल में किसी पहाड़ी से गिरकर हाथी के बच्चे की मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कर रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
