ये है असली पहाड़ के नायक…सीख लेनी चाहिए ऐसे सूरमाओ से..

रिपोर्ट मुकेश बछेती

एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण से पूरा विश्व जंग लड़ रहा है,तो वही प्रदेश के कई गांव ऐसे है, जहां स्वास्थ्य सेवाएं लॉक डाउन की वजह से चरमरा गई है,जिसके कारण ग्रामीणो को स्वास्थ्य लाभ के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसको देखते हुए द्वारीखाल ब्लॉक की युवा लड़कों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए यह जिम्मा अपने कंधों में लिया है द्वारीखाल ब्लॉक के तिमली गांव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी जा रही है,ये युवा हिमालयन अस्पताल के साथ मिलकर पहाड़ के दूर-दराज इलाकों में रह रहे ग्रामीणों के लिए अस्पताल की ओर से वीडियो काॅन्फ्रसिंग द्वारा परामर्श दिलवा रहे हैं। वीडियो काॅन्फ्रसिंग के द्वारा एमएलए अस्पताल देहरादून के
न्यूरो सर्जरी व विभागाध्यक्ष डाॅ. रंजीत कुमार द्वारा वीडियो काॅन्फ्रंसिंग के माध्यम से निशुल्क पर्रामश दे रहे है। तिमली गांव और उसके आस-पास के लोगों ने जिन्हें सिर दर्द, कमर दर्द, हाथ पैरों मे दर्द, रीड की हड्डी में चोट, स्पाइन ट्यूमर, मिर्गी, ब्रेन टयूमर, माइग्रेन व सायटिका का दर्द वाले मरीजों ने न्यूरो सर्जन डाॅ. रजीत कुमार से परामर्श दे रही है। लॉक डाउन सुरु होने से अब तक लगभग 50 से 60 लोगों ने वीडियो काॅन्फ्रंसिंग के माध्यम से अपनी समस्याओं समाधान किया जा चुका है। तिमली ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने हिमालयन अस्पताल का आभार प्रकट किया। वीडियो काॅन्फ्रंसिंग द्वारा ग्रामीणों को न्यूरोसर्जन डाॅ. रंजीत कुमार से जोड़ने में आशीष डबराल का सहयोग रहा है, विभागाध्यक्ष डाॅ. रोमिल भटकोटी ने बताया कि हिमालयन अस्पताल के अन्य विशेषज्ञों द्वारा भी ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से सोशियल डिसटेंसिंग का भी ध्यान रखा गया।
आशीष डबराल,समाज सेवा

https://youtu.be/Fpx3fhuiZlI

रोमिल भटकोटी,डॉक्टर

https://youtu.be/7-vU_K4zux4

इंदु देवी,ग्रामीण

https://youtu.be/i8Sf5mI7TF0


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *