“ये कैसा इंसाफ“ Whatsapp पर दिया तलाक!
Share your love
देश भर में तीन तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। अब ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के काशीपुर में सामने आया है। ताज्जुब की बात ये है कि इस मामले में निकाह के दो वर्ष बीत जाने के बाबजूद पति ने पत्नी को बिना रुखसती के मोबाईल पर व्हाट्स एप्प के माध्यम से मेसेज भेजने के साथ ही उसके घर पहुंच कर तलाक दे डाला। वहीं पीड़िता का आरोप है कि तलाक देने से पूर्व उसके पति नें हल्द्वानी ले जाकर उसके संग जबरदस्ती सम्बन्ध कायम किये और आगे इन सम्बन्धो को जारी न रखने पर उसकी फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ जहाँ कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है, वही तीन तलाक के खिलाफ संघर्ष करने वाली शायरा बानो के घर पहुँच कर उनसे भी मदद मांगी है। शायरा बानो ने मदद का भरोसा दिलाया है।

यह मामला है तीन तलाक के खिलाफ संघर्ष करने पर पूरे देश भर में चर्चा में रही शायरा बानो के गृह नगर काशीपुर का। यहाँ के मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मजरा खालिक कॉलोनी के रहने वाले मौ कफील ने अपनी बेटी असमी अर्शी का निकाह 22 अप्रैल 2017 को काशीपुर निवासी अपने रिश्ते के भांजे मोईन एडवोकेट से किया था। पीड़िता असमी ने बताया कि उसके पति ने निकाह के बाद उसकी रुखसती के लिए एक वर्ष का समय दिया उसके बाद भी उसने उसे रुखसत नहीं कराया। बीते मार्च माह में एक दिन मोईन उसके घर पहुँचा और उसके परिजनों की सहमति से उसे हल्द्वानी अपने साथ ले गया जहाँ एक महिला की मौजूदगी में उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती सम्बन्ध कायम कर लिए। काशीपुर पहुँचने पर वह पीड़िता पर दबाब बनाने लगा और न मानने पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा जिस पर पीड़िता ने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके उपरान्त पीड़िता के पिता द्वारा जब मोईन से इस बाबत सख्ती से बात की गई तो बीती 13 मई को मोईन ने पहले व्हाट्स अप मेसेज के जरिये और फिर घर पहुँच कर परिजनों के सामने उसको तीन तलाक दे डाला। पीड़िता द्वारा रोके जाने पर उसके साथ मारपीट भी की। आज पिता के साथ पीड़िता ने कोतवाली पहुँच कर तहरीर सौपी और न्याय की मांग की। उधर पुलिस ने मामले को जांच के लिए महिला सेल को सौंप दिया है। पीड़िता ने इंसाफ की मदद के लिए तीन तलाक के खिलाफ संघर्ष करने वाली शायरा बानो से भी उनके घर पहुंच कर मदद की गुहार लगाई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
