युवाओं ने बोला सरकार के खिलाफ हल्ला…

Share your love

देहरादून – प्रदेश में बेरोगारी लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। वही बेरोजगारी की जंजीरों से जकड़े युवाओं के भीतर सरकार के खिलाफ अब गुस्सा फूटते नजर आ रहा है। गुस्से से लाल बेरोजगार युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। युवाओं की त्रिवेंद्र सरकार से मांग है कि वे सरकारी अस्पतालों में नर्सों से लेकर अन्य विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करे। रोजगार की मांग को लेकर गांधी पार्क के गेट पर धरने पर बैठे सैंकडों युवाओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो जल्द उग्र आंदोलन किया जाएगा। बेरोजगारों का यह प्रदर्शन जनक्रांति विकास मोर्चा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। बेरोगार युवाओं का कहना है की प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा आसमान छू रहा है और सरकार तमसा देख रही है। युवाओं का कहना है कि यदि सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं करती है तो बेरोजगार युवा किसी भी हद तक जा सकते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *