
पौड़ी, कोटद्वार – पहाड़ी मूल के इलाकों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। एक तरफ जहां चार धाम जाने वाले सड़कें ध्वस्त हो गई हैं तो वही कई गांवों का संपर्क भी मुख्यमार्ग से कट गया है। वही इस आफत की बारिश ने कोटद्वार में रह रहे वन गुर्जरों पर कहर बरपाया है। मूसलाधार बारिश से वन गूजरों के डेरे बह गए जिसके चलते 10 वन गुजर बेघर हो गए हैं। पौड़ी जिले के कोटद्वार में भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा तो अपने साथ कई वन गुर्जरों बेघर करके गयी। अचानक आए सैलाब ने बर्बादी का तांडव मचाया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच कोटद्वार स्थित कालाघाटी पुलिस चौकी क्षेत्र में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे यहां जंगल में नदी किनारे बनी दो गोशाला और वन गुर्जरों के डेरे बह गए। बताया जा रहा है कि फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है। उधर प्रशासन भी अलर्ट पर है। सूचना पाते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी व्यक्तियों को रेस्क्यू टीम द्वारा सकुशल निकाल लिया गया है। वहीं आज सुबह से उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। जिससे नदियों के जलस्तर में इजाफा हुआ है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
