मौखिक आदेश पर माननीय हैरान! पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप देखिये वीडियो..

Share your love

रुद्रपुर। पूरे प्रदेश से अलग चल रहा है जनपद ऊधम सिंह नगर, जनपद उधम सिंह नगर में नए नए कानून हो रहे हैं लागू , कानून लागू करने वाले हैं जिले के कप्तान साहब।

आइए अब आपको पूरा मामला बताते हैं मामला जनपद उधम सिंह नगर का है जहां उत्तराखंड प्रदेश के 13 जिलों में से एकमात्र ऐसा जिला है जहां नए नए कानून आए दिन लागू किए जाते हैं यह कानून कोई और नहीं जिले के आला अधिकारी लागू करते हैं ताजा मामला जनप्रतिनिधियों से गनर के साथ 4:00 बजे के बाद लागू होने वाले लॉकडाउन से जुड़ा हुआ है।

सुबह 7:00 बजे से 4:00 बजे तक मिलने वाली छूट के बाद अब ऊधम सिंह नगर जनपद के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि जिन्हें शासन से गनर मिले हैं उन्हें अब शाम 4:00 बजे के बाद घर से निकलने और गनर को साथ ले जाने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ेगी, और अगर बिना अनुमति के निकले तो गनर साथ नहीं जाएगा। जब इस बाबत हमने जिले के कप्तान से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके पीए ने मीटिंग में होने की बात कहकर वापिस कॉल करने की कही लेकिन कॉल बैक नहीं आया.. संपर्क होने पर उनका भी पक्ष छापा जाएगा…

ऐसा फरमान सिर्फ और सिर्फ पूरे प्रदेश के 13 जिलों में से मात्र उधम सिंह नगर जनपद में लागू किया गया है जिसको लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने आपत्ति दर्ज कराई है तिलकराज बेहड़ का कहना है कि वह बिना गनर के अगर कहीं जाते हैं तो यह अगर किसी जनप्रतिनिधि के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो गनर पर कार्यवाही नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह तो तुगलकी फरमान है यह मौखिक आदेश है इसे कहीं भी रिटर्न में आदेश जारी नहीं किया गया है सबसे बड़ा सवाल अगर आप नियम कानून के साथ इस आदेश को धरातल पर लिखित रूप में अगर जारी करते तो कहीं इसमें किसी कोई भी आपत्ति नहीं होती क्योंकि लॉकडाउन चल रहा है भाई?

 

 

 

प्रतीकात्मक

आखिर क्यों बिना किसी को विश्वास में लिए किसी को बताए बिना उच्च अधिकारियों को प्रदेश के पुलिस के मुखिया को अवगत कराएं, इस तरह का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि के साथ होने वाली अप्रिय घटना को लेकर तिलकराज बेहड़ ने साफ तौर पर कहा है कि उसके लिए किसी भी पुलिसकर्मी जो गनर है उनको दोषी करार ना दिया जाए क्योंकि यह सिर्फ और सिर्फ मौखिक आदेश हैं इसको लेकर कल किसी जनप्रतिनिधि के साथ अगर कोई अप्रिय घटना घटती है कोई मामला होता है तो उसमें गनर को दोष ना दिया जाए आखिर क्या कहा पूर्व मंत्री बने आपको सुनिए।

https://youtu.be/Q647AH645bI

इस बाबत जब जिले के अन्य नेताओं से भी हमारे संवाददाता राजीव चावला ने संपर्क करके जानकारी जुटाने चाही तो उनका जवाब भी कुछ ऐसा ही था रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी फोन पर इस मौखिक आदेश को माना है  इस लिस्ट में राजेश शुक्ला जो किच्छा से विधायक हैं उन्होंने भी बताया कि उनके गनर को भी ऐसा मौखिक आदेश प्राप्त हुआ है कि 4:00 बजे के बाद उसे बिना परमिशन नहीं जाना है

 शिकायत दर्ज कराने में सबसे आगे रहे पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ उन्होंने अपने साथ हुए घटनाक्रमों को भी हमारे संवाददाता राजीव चावला के साथ साझा किया… इस बाबत जब लोकजन टुडे ने पुलिस हेड क्वार्टर के अधिकारियों से पुष्टि करनी चाही तो उनके द्वारा भी ऐसा किसी आदेश उनके भी संज्ञान में नहीं होना बताया गया..

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *