मेलाधिकारी के साथ दीपक रावत को एचआरडीए के उपाध्यक्ष का भी मिला पदभार…हरवीर सिंह बने अपर जिलाधिकारी…

Share your love

कुंभ मेला 2021 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं इस महा आयोजन की तैयारियों को जल्दी से जल्दी शुरू करने के लिए शासन ने अपने कई जिम्मेदार अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी है आ जाए शासनादेश के अनुसार कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत को जहां हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया वही कुंभ 2010 में काम कर चुके पीसीएस अधिकारी हरवीर सिंह को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार के साथ अपर जिलाधिकारी कुंभ 2021 का भी चार्ज दिया गया है इसके अलावा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव शैलेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार स्थानांतरित कर उन्हें डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाकर भेजा गया है उम्मीद है कि इन नए अधिकारियों के हरिद्वार में विभिन्न विभागों का चार संभालने के बाद जहां आने वाले कुंभ के कार्यों में और तेजी आएगी वही हरिद्वार के रुके हुए काम भी तेजी से पूरे किए जाएंगे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *