फिर कैसे साकार होगी पीएम की सबको आवास योजना, दिव्यांग व्यक्ति को फ्लैट के लिए नहीं मिल पा रहा है लोन…

अभिषेक सिन्हा, देहरादूनः एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक हर परिवार को घर देने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए समय समय पर खूब प्रचार प्रसार भी किया जाता है। राज्य सरकार के सीएम से लेकर सभी मंत्री भी इसे लेकर दावा करते ही रहते हैं कि इसे राज्य में भी लागू किया जाएगा।
वहीं देहरादून में भी इस योजना को लेकर तमाम लाभार्थियों ने ईडब्ल्यूएस योजना के तहत घर खरीदने के लिए आवेदन किया। इनमें एक ऐसा ही प्रार्थी सिंगल मंडी निवासी दुजई राम हैं जो खुद दिव्यांग हैं और सरकार की इस योजना में उन्होंन करीब 35 हजार रQपये एमडीडीए की आवासीय योजना में जमा कराए। अब उनको फ्लैट के लिए करीब 357000 रQपये की रकम जमा करनी है। इसके लिए सभी बैंकों ने इनको लोन देने से इन्कार कर दिया है।
ऐसे में यह दिब्यांग दुजई राम ने मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगाई। वहां से भी इनको कुछ खास मदद नहीं मिल पाई। मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव की ओर से डीएम देहरादून को पत्र फारवर्ड तो किया लेकिन अभी भी यह दिब्यांग व्यक्ति एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में भटकने को विवश हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि गरीब व्यक्ति को किस प्रकार से सरकारी योजनाओं से वंचित किया जाता है। सवाल यही उठता है कि आखिर फिर कैसे सरकार की 2022 तक सबको घर देने की योजना पूरी हो सकेगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



