Video: मुख्यमंत्री जी देख लो, आपकी पार्टी का नेता ऐसे मनाता है शोकदिवस पर जन्म दिवस!

Share your love

https://youtu.be/Z5mwvFRFwtk

आखिर कौन है जो मुख्यमंत्री और प्रदेश की छवि को धूमिल करना चाहता है, आखिर वह कौन है जिसको इतना भी ज्ञान नहीं कि किस मौके पर क्या करना है, आखिर वह कौन लोग हैं जिन्हें शोक के मौके पर खुशी मनाने की आदत सी पड़ गई है आइए शुरू करते हैं हाल ही में हुए ऐसे ही 2 वाक्यों की जिसने प्रदेश की नाक कटा दी अभी हाल ही में दो दिनों पहले बस हादसे में 9 बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई जिसके बाद अबोध और अनजान नेताजी प्रदेश कार्यालय में अपने मित्रों और अपने संगठन के साथ धारा 370 हटने का जश्न मना रहे थे जब इन्हे “लोकजन टुडे” के रिपोर्टर ने सवाल किया कि अभी टिहरी में बस हादसे में 9 बच्चो की जान चली गयी है और आप यंहा जश्न मना रहे तो साहब की आंखें खुल गई और आनन-फानन में पूरी पार्टी ने यह घोषणा कर दी कि बच्चों की मृत्यु के वजह से आज हम इस मौके पर कार्यक्रम को स्थगित कर रहे हैं अब दूसरा वाक्य हम बताते हैं कल 7 अगस्त का जिस दिन पूरा देश दिवंगत नेता और अपनी महान नेताओं में शुमार सुषमा स्वराज की याद में अपनी आंखें नम किए हुए था वही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 7 अगस्त को राजकीय शोक का ऐलान भी किया था लेकिन देखिए तो आधुनिक युग के इस नेता ने कैसी मुख्यमंत्री की छवि की वाट लगाई ये किसी से छुपा हुआ नहीं रह गया है लोकजन टुडे के पास पार्टी के कैंप कार्यालय पौड़ी में चल रही मौज मस्ती के सभी सबूत मौजूद है आइये आपको भी दिखाते है पौड़ी के भाजपा जिला अध्यक्ष ने तो पार्टी कार्यालय में पहले अपना जन्म दिवस मनाया केक काटा और सेल्फ़िया भी ली और उसके बाद अपनी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की यह कैसी श्रद्धांजलि कोई इनसे यह तो पूछे कि जहां मुख्यमंत्री और अनिल बलूनी जैसे नेता जो सीधे मोदी और अमित शाह की टीम में गिनती होती हो और उन्हीं के प्रदेश के उसी इलाके में जहां से अजीत डोभाल का सीधा संबंध हो और उस जनपद के जिला अध्यक्ष भाजपा ने ऐसी करतूत की है जिसे जितनी निंदा की जाए उतनी कम है


7 अगस्त 2019 ये वही दिन है जिसमे राष्ट्र और प्रदेश स्तर पर भाजपा की महान नेता सुषमा स्वराज को याद किया गया लेकिन आज ही के दिन उत्तराखंड के भाजपा नेता ने 7 अगस्त को कुछ ऐसा कर दिया कि कई वर्षों तक शायद ही कोई भुला पाए इन नेता जी का  नाम शैलेंद्र सिंह बिष्ट है जो पौड़ी जनपद से भाजपा पार्टी से जिला अध्यक्ष है इतना सब के बाद भी ये जनाब सुषमा जी का शोक दिवस पर पार्टी कार्यालय में पता है क्या कर रहे थे

अगर हम ये कहे कि जनाब कार्यकर्ताओ के साथ मौन नही बल्कि जश्न मना रहे थे तो आप क्या समझेंगे अब सवाल उठता है कि आख़िर क्यों जश्न मना रहे थे तो हम आपको बता कि लोकजन टुडे के पास इन साहब के पार्टी मानते हुए सारे सबूत है जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या इतना निचला स्तर भी हो सकता है इन साहब का, दरअसल 7 अगस्त के दिन इन साहब का जन्म दिवस है जिसका इंतज़ार बड़ी ही बेसब्री के साथ रहता है क्योंकि साहब को कार्यकर्ताओ से इसी बहाने महँगे गिफ्ट भी झटक लेने का पूरा मौका जो मिलता है इसी के चलते इन साहब ने शोक दिवस पर पहले अपना जन्म दिवस मनाया फिर अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *