मिशेल ने सिंधू को हराया पर हैदराबाद हंटर्स 2-1 से जीती

Share your love



PV Sindhu

LokJan Today: पूर्व चैंपियन हैदराबाद हंटर्स की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को प्रीमिमयर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में नॉर्थ ईस्टर्न वारियर्स की मिशेल ली के खिलाफ 8-15, 9-15 से हार मिली पर टीम 2-1 से जीतने में सफल रही। वारियर्स के तेनोंगसेक सेनसोमबूनसुक ने दूसरे मुकाबले में सौरभ वर्मा (ट्रंप मैच) को 15-14, 15-14 से मात दी।

हैदराबाद को सिक्की रेड्डी और व्लादिमीर इवानोव की जोड़ी ने मिश्रित युगल में कृष्णा प्रसाद गारगा और किम हा ना को 15-12, 8-15,15-12 से हराकर विजयी शुरुआत दिलाई थी। हैदराबाद के बेन लाने-इवानोव ने बोडिन इसरा-ली योंग डे(ट्रंप मैच) को 15-7,15-10  से और लियू डारेन ने ली चेयूक को 15-9,15-10 से मात देकर टीम को जीत दिलाई।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *