महिला डॉक्टर से अभद्रता, 2कावड़ियों को लिया हिरासत में

Share your love

चिकित्सा शिविर में कांवड़ यात्रियों का हंगामा। महिला चिकित्सक से अभद्रता, मरहम पट्टी का सामान भी उठा ले गए कांवड़ यात्री। कनखल थानाक्षेत्र के बैरागी कैंप पार्किंग की घटना। हरियाणा के कुछ कांवड़ यात्री अपने एक घायल साथी को लेकर चिकित्सा शिविर में पहुंचे थे। डॉक्टर पहले से एक कांवड़ यात्री का उपचार कर रहे थे। हरियाणा के कांवड़ यात्रियों ने अपने साथी का उपचार करने के लिए कहा। जिस पर डॉक्टरों ने उन्हें कुछ मिनट रुकने के लिए कहा। आरोप है कि हरियाणा के कांवड़ यात्री इस बात पर आपा खो बैठे और डॉक्टर आरती व फार्मेसिस्ट रमेश चंद्र सती के साथ अभद्रता करने लगे। डॉक्टरों से धक्का-मुक्की करते हुए प्राथमिक उपचार का सामान भी कांवड़ यात्री उठा ले गए। हंगामे की सूचना डॉक्टरों ने सीएमओ को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दो कांवड़ यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *