महिलाओं का लाईव दंगल

– रुड़की से सटे पिरान कलियर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल मच गया जब किसी बात को लेकर दो महिलाओं के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते यह कहासुनी डब्ल्यू डब्ल्यू एफ की फाइट में तब्दील हो गई, काफी देर तक दोनों महिलाओं में जमकर मारपीट हुई और मौके पर तमाशबीन ताली बजाकर दोनों महिलाओं की कुश्ती का आनंद लेते रहे।
बता दें कि रूड़की के पिरान कलियर में दरगाह के बाहर अचानक दो महिलाएं किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गई, वहीं दोनों महिलाओं में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई उसके बाद दोनों में गाली-गलौज के बाद भरे बाजार में कुश्ती वाला दंगल देखने को मिला, वहीं दोनों महिलाओं ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया एक दूसरे के बाल खींचना शुरू कर दिया, यही नहीं दोनों महिलाएं और इसके बावजूद भी आसपास खड़े लोग इस लड़ाई का आनंद ले रहे थे, वहीं बच्चे भी तालियां बजा रहे थे, कुछ देर बाद मौके पर मौजूद एक युवक के द्वारा दोनों महिलाओं के बीच में बीच बचाव किया गया लेकिन उसके बावजूद भी महिलाएं आपस में लड़ती रही, वहीं महिलाओं की ये लड़ाई काफी देर तक चर्चा का विषय बना रहा।
बताया जाता है कि दोनों महिलाएं हजरत साबिर साहब की दरगाह के बाहर भीख मांगने का काम करती हैं किसी बात को लेकर दोनों महिलाओं में झगड़ा हुआ और झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया।
तो फिर लीजिए इंतजार की घड़ी खत्म आप भी देखिए दो महिलाओं का दंगल
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
