भारतीय सैन्य अकादमी से 50 वर्ष पूर्व सेना का हिस्सा बने अधिकारियों का हुआ पुनर्मिलन

Share your love

कुलदीप रावत

भारतीय सैन्य अकादमी में 50 वर्ष पहले  सेना के हिस्सा बने आई एम में से  पास आउट पूर्व सेना के अधिकारियों का हुआ पुनर्मिलन 44 में नियमित आई एम ए कोर्स और 28 में तकनीकी समूह अधिकारियों का जिन्हें 21 दिसंबर 1969 को भारतीय सेना में शामिल किया गया था

 

आज 50 साल बाद इन सभी अधिकारियों को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पुनर्मिलन किया गया इस दौरान भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट हुए यह सभी अधिकारी 50 साल बाद अपने पुराने साथियों से मिले और अपने अनुभव साझा किए इस दौरान इन सभी पूर्व अधिकारियों के आगमन पर लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा कमांडेंट भारतीय सैन्य अकादमी और उनके अधिकारियों की टीम ने इन सभी पूर्व अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया स्वर्ण जयंती कोर्स के अवसर पर 181 सदस्य दुनिया के विभिन्न  कोनो से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे जो भारतीय सैन्य अकादमी का अब तक का एक रिकॉर्ड है इसमें नेपाल सेना के सेनाध्यक्ष जर्नल के रुकमगुद  छेत्री भी शामिल थे जिन्होंने 2006 से अगस्त 2009 तक नेपाल सेना के सेनाध्यक्ष के रूप में कार्य किया भारतीय सैन्य अकादमी के यह है पूर्व छात्र जब एक साथ मिले तो सभी ने अपनी पुरानी भूली बिसरी यादें ताजा की यह पुनर्मिलन सम्मेलन 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक रहा आज भारतीय सैन्य अकादमी के यह सभी छात्र इस सम्मेलन में हिस्सा लेकर वापस अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए और एक यादगार लम्हों का हिस्सा बने

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *