भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष ललित बिष्ट ने लगाया कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर आरोप

Share your love

भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष ललित बिष्ट ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ता नेता आम आदमी पार्टी के साथ चले गए हैं और आम आदमी पार्टी मैं नेता विधायक मंत्री बन गए हैं, उसी तरह कांग्रेस उत्तराखंड में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है और अपने कार्यकर्ताओं नेताओं को आम आदमी पार्टी में जाने से बचाने के लिए आम आदमी पार्टी से उत्तराखंड में गठबंधन करके 2022 में चुनाव लड़ सकती है. ललित बिष्ट ने कहां उत्तराखंड की जनता भाजपा के साथ है इसका उदाहरण दिल्ली में विधायक मोहन सिंह बिष्ट की जीत और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़े रवि नेगी जी की मामूली अंतर से हार इस चीज का सबूत है की पहाड़ की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और साथ ही कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता आम आदमी पार्टी केजरीवाल के साथ मित्रता निभा रहे हैं और उत्तराखंड की जानकारी दे रहे हैं| शाहीन बाग जैसे आंदोलन के रूपरेखा बना रहे हैं उत्तराखंड की जनता को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से बचकर रहने की जरूरत है|


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *