भारतीय जनता पार्टी का यह कैसा रावण!

Share your love

कुलदीप रावत

भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक और है जो हर वक्त चर्चा में रहते हैं एक विधायक को तो पार्टी 6 साल के लिए निष्कासित कर चुकी है लेकिन दूसरे एक और माननीय विधायक आजकल पार्टी की रडार पर हैं इनका नाम है राजकुमार ठकराल इनका एक नया मामला इन दिनों चर्चाओं में है माननीय विधायक राजकुमार ठुकराल जी भारतीय जनता पार्टी के रुद्रपुर के विधायक हैं आजकल नवरात्रि चल रहे हैं तो हर जगह रामलीला हो रही है माननीय विधायक जी ने भी रामलीला में रावण का किरदार प्ले कर रहे हैं यहां तक कोई बड़ी बात नहीं लेकिन कल विधायक जी ने सीता हरण के वक्त सीता के लिए ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया

अब आप खुद ही सुन लीजिए क्या कहा राजकुमार ठकराल ने रावण के भेष में

https://youtu.be/qyBLpng3V7E

भारतीय जनता पार्टी जो अपने चाल और चरित्र के लिए जानी जाती है खुद राम के नाम पर चुनाव लड़ती है लेकिन माता सीता को इनके विधायक ऐसी टिप्पणी करते हैं लाल विधायक जी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने विधायक जी को आड़े हाथों लिया है कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महारा दोसोनी ने विधायक की हरकत पर कड़ी आलोचना की है महिला प्रवक्ता ने विधायक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है यह संस्कृति के साथ सीधे-सीधे से छेड़छाड़ है मेला प्रवक्ता ने कहा इन दिनों लोग देवी के 9 अवतारों की पूजा कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के विधायक हमारे देवी देवताओं के लिए इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं
देखिए कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दशोनी ने क्या कहा

https://youtu.be/vlSpNRHIJBE

वही विधायक द्वारा इस हरकत पर भारतीय जनता पार्टी भी उनकी आलोचना कर रही है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने विधायक के इस हरकत को गलत बताया है उनका कहना है कि माननीय विधायक जी को इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था उनकी एक अपनी गरिमा है और उनको अपनी गरिमा का पालन करना चाहिए था
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन की प्रतिक्रिया

https://youtu.be/fJiRI5oTfws

भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजकुमार ठुकराल ने ऐसा क्यों कहा यह तो वह स्वयं जानते होंगे क्या उनको डायरेक्टर के द्वारा ऐसी ही स्क्रिप्ट दी गई थी या फिर उन्होंने खुद ही अपने मन से यह कह डाला बहरहाल जो भी रहा हो क्या विधायक जी का अपना विवेक नहीं था अब देखते हैं क्या वह इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगते हैं या फिर पार्टी इनके पर कोई कार्रवाई करती है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *