भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के खिलाफ हरिद्वार में मुकदमा!

Share your love

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के खिलाफ हरिद्वार में मुकदमा

हरिद्वार।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमचंद सैनी के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है आरोप है कि प्रेमचंद सैनी ने दलित महिला और उसके पति के साथ गाली गलौज की। जैनेंद्र कुमार आर्य की शिकायत पर विपुल सैनी, हिन्दूवादी नेता प्रेमचंद सैनी, प्रेमचंद सैनी की पत्नी और बेटी एवं दामाद व विक्रम सिंह रावत एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक राय होकर शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी का रास्ता रोककर मारपीट करना, जिससे शिकायतकर्ता को गंभीर चोट आना व गाड़ी का शीशा तोड़ देना एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ विपुल सैनी निवासी इंद्रलोक आवासीय कालोनी की शिकायत पर जैनेंद्र कुमार पुत्र कुंवर सिंह एवं उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायतकर्ता के घर में घुसकर मारपीट गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *