भाजपा के कार्यकर्ता अपनी ही सरकार से नाखुश, मामला पहुंचा हाईकोर्ट…

नैनीताल – सूबे जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होई है। तो वहीं ग्राम प्रधान एसोसिएशन नैनीताल हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। राज्य सरकार द्वारा लाए गए पंचायत राज्य एक्ट में दो बच्चों व 10वीं पास की बाध्यता को लेकर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसपर आज सुनवाई हो सकती हो सकती है। हाईकोर्ट में दायर याचिका में पुरानी नियमावली के तहत चुनाव कराए जाने को लेकर अपील की गई है। तो वही राज्य साकार के इस एक्ट के खिलाफ विपक्ष भी मुखर नजर आ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्तों की बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज एक्ट को लेकर पहले ही बोल चुके हैं कि जैसे उनकी सरकार आएगी वे पंचायती राज एक्ट को खत्म करेंगे। हालांकि उसी बैठक में कुछ कांग्रेसी नेताओं ने इस बाबत कुछ न कहने की सलाह भी दी। देखा ये भी जा रहा है कि जो भाजपा के कार्यकर्ता पंचायती चुनाव लड़ना चाहते हैं वे और उनके इनके दो से अधिक बच्चे हैं और 10वीं पास की योग्यता नहीं रखता ओ भी कैमरे के पीछे सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *