ब्रेकिंग, देहरादून– देहरादून के एक स्कूल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला लड़के के योन शोषण से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार इस नामी स्कूल में एक लड़के ने दूसरे लड़के का योन शोषण किया है। जिससे देहरादून में सनसनी फैल गई। मामले को लेकर योन शोषण का शिकार हुए लड़के के परिजन रायपुर थाने में पहुंचे जहां उन्होंने तहरीर में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इस संबंध में जब लोकजन टुडे ने स्कूल के डायरेक्टर से पूरे मामले के बारे में जानना चाहा तो 2 मिनट के बाद फोन काटकर कॉल बैक करने का आश्वासन दिया। लेकिन उसके बाद एमडी को 3 से 4 बार फोन किया गया लेकिन स्कूल के एमडी ने फोन उठाने की जहमत तक नहीं उठाई । इस बाबत जब रायपुर थाना इंचार्ज से फोन पर बात हुई तो मीटिंग का हवाला देकर फोन काट दिया गया। इस ख़बर से पूरे देहरादून में सनसनी फैल गई उधर लोगों में भी यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। सवाल ये है कि स्कूल संचालक इस योन शोषण जैसे गम्भीर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देने से क्यों बच रहा है। इससे ज्यादा गंभीर सवाल ये है कि जिस विद्या के मंदिर में नौनिहालों का भविष्य संवारता है वहां योन शोषण जैसे मामले पर स्कूल प्रबंधक क्यों खामोश हो जाते हैं। अब देखना ये है कि इस प्रकरण में पुलिस क्या कुछ कार्यवाही करती है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
