देहरादून – यूपीसीएल ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नायाब तरीका निकाला है। लोकजन टुडे की फोन पर हुई बातचीत में यूपीसीएल के एमडी ने बताया कि उत्तराखंड पवार कॉर्पोरेशन लिमिटेड बिजली चोरी की रोक थाम के लिए अभियान चलाने जा रहा है। बीसीके मिश्रा ने कहा कि यह अभियान 15 अगस्त से समूचे प्रदेश में चलााया जाएगा। जिसका नाम ऊर्जा विभाग ने उर्जागिरी अभियान रखा है।
एमडी ने कहा कि उर्जागिरी अभियान के तहत जो लोग विभाग को बिजली चोरी की सूचना देंगे उनका नाम पता गुप्त रखा जाएगा और उन्हें इनाम के तौर पर धनराशि भी दी जाएगी। साथ ही कहा कि यह अभियान बिजली चोरी व प्रदेश में हो रही बिजली की बर्बादी व रोकथाम के लिए इस अभियान को चला कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एक साल में करीब एक हजार करोड़ की बिजली चोरी होती है, इस अभियान के तहत बिजली चोरों पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। हालांकि यह अभियान कितना कारगर साबित होता है ये तो देखने वाली बात होगी लेकिन जिस तरह से ऊर्जा विभाग ने ये कदम उठाया है वह प्रथम दृष्टीय ठीक माना जा रहा है। बता दें कि उत्तराखण्ड सरकार के पास राजस्व जुटाने का सबसे बड़ा विभाग है जिससे प्रदेश सरकार एक साल में हजारों करोड़ का राजस्व जुटाती है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
