बिग ब्रेकिंग! चैंपियन और देशराज की जंग के बीच कूदे कुलवीर सिंह
Share your love

कहा चैंपियन में नहीं है राजा का डीएनए, आज भी चैपियन से दो दो हाथ करने को तैयार
अभिषेक सिन्हा, देहरादूनः रQड़की में भाजपा के दो विधायकों की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यह जंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। कभी इसमें दोनों विधायक कुश्ती लड़ने के लिए अखाड़े में ललकार रहे हैं तो किसी दिन एक दूसरे के खिलाफ पुलिस के पास जाकर घंटों इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक दूसरे पर डीएनए से लेकर तमाम अभद्र टिप्पणी भी कर रहे हैं। इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दोनों विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देश राज कर्णवाल को नोटिस भी जारी किया। इस सबके बीच सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और झबरेड़ा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कुलवीर सिंह भी इस जंग में कूद गए। उन्होंने दोनों ही विधायकों की जुबानी जंग की कड़ी निंदा की। वहीं इस जंग में उनका नाम घसीटे जाने का भी विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनका नाम कैसे बीच मे आया। इसके लिए दोनों विधायकों को बराबर जिम्मेदार ठहराया। वहीं कर्णवाल को लेकर उनके मन की बात भी मीडिया के सामने चौधरी कुलवीर ने रखी। इस दौरान उन्होंने चैम्पियन के बारे में कहा कि उनमें राजा का डीएनए है ही नही। उन्होंने कहा कि चैम्पियन द्वारा प्रवासी बताए जाने के बाद निशंक ने फ़ोन कर समर्थन मांगा था। इसके बाद मैंने पत्रकार वार्ता कर इस बात का विरोध किया था। कुलवीर के अनुसार इस पत्रकार वार्ता को ना करने के लिए देशराज कर्णवाल ने उन्हें कहा था। चौधरी कुलवीर ने आरोप लगाया कि होली के समय झबरेड़ा विधायक एक ऐसे व्यक्ति के घर आये जो माफिया है और उसके आवास पर चौधरी यशवीर को पार्टी ज्वाइन करवाने पर सहमति बनी। लेकिन उस समय मेरी सहमति न मिल पाने के कारण चौधरी यशवीर की एंट्री भाजपा में नही हो पाई। उन्होंने कहा कि तब से उनके और झबरेड़ा विधायक के बीच दूरी बढ़ गयी। वही उन्होंने यह भी कहा कि झबरेड़ा विधायक ने गृह मंत्री राजनाथ की सभा करवाने से इन्कार कर दिया था लेकिन हमने वह सफल सभा अपने दम पर की। इसके साथ ही चैम्पियन द्वारा उनका नाम लिए जाने पर भी उन्होंने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि वह मेरे बारे में अभद्र बयानबाजी कर रहे हैं और अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी मर्यादा नही भूल सकते। उन्होंने कहा कि मुझे वीरानी मजार कहने वाले को पहले यह देखना चाहिए कि मैंने जो भी चुनाव लड़े वह विपरीत हवा में लड़े। वह आज तक अपने बल पर चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि वह चैम्पियन के क्षेत्र से जीत कर आया हूँ जो हार मिली थी वह लंढौरा क्षेत्र में आकर मिली। उन्होंने कहा चुनाव की हार जीत से ज्यादा परफॉर्मेंस मायने रखती है। उन्होंने कहा कि चैम्पियन 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़ते तो इसका अंदाजा उन्हें लग जाता कि विपरीत हवा में चुनाव लड़ना क्या होता है। चैम्पियन के राजा वाले बयान पर उन्होंने कहा इस देश मे 596 रियासत थी लेकिन उसमें लंढौरा रियासत का कोई नाम ही नही था। उन्होंने कहा लंढौरा से 400 वर्ष ज्यादा पुराना इतिहास झबरेड़ा का है। उन्होंने यह भी कहा कि लंढौरा की रानी प्रणव के दादा बलवंत सिंह को दूसरे स्थान से लाई थी वह इस परिवार के नहीं थे। उन्होंने कहा लंढौरा को रियासत कहकर समाज को भृमित किया जा रहा है। लंढौरा झबरेड़ा का ही हिस्सा था। उन्होंने कहा कि हम स्वयं को राजा नही बताते हम अपने आपको आम आदमी ही बताते है और आम आदमी जैसा जीवन जीते हंै। लेकिन प्रणव अपने आपको राजा बताते है और राह चलतेे लोगों को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा यह इसलिए है कि उनमें झबरेड़ा का डीएनए है ही नहीं। उन्होंने चेताया कि हम उनकी गीदड़ धमकी में नहीं आने वाले हम कुत्ते की टांग तोड़ना जानते हैं। उन्होंने कहा कर्णवाल को कुश्ती लड़ने की चेतावनी देने के बाद वह अखाड़े पहुंचे तो दस आदमी थे। उन्होंने कहा कि मैं चेतावनी देता हूँ कि बिना घर से निकले उनसे ज्यादा आदमी इकट्ठे कर सकता हूँ। उन्होंने कहा मुझे वीरान मजार कह रहे है मैं आज भी उनसे दो दो हाथ करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा मैं कहीं भी उनसे कमजोर नही हूँ। कहा दो विधायकों की लड़ाई से पार्टी को नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने उस समय पर पार्टी का जब पार्टी झबरेड़ा में कमजोर थी। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हमने पार्टी को मजबूती दी। नेता कई किस्म के होते हैं और देशराज फेसबुक नेता हैं। जिनका काम केवल सेल्फियां लेकर फेसबुक पर डालना है। पत्रकार वार्ता में चौधरी प्रह्लाद सिंह, बिजेंद्र चौधरी, सुशील चौधरी, प्रमोद चौधरी, मांगेराम चैयरमैन, चौधरी मानवेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
