बारात का वाहन देर रात खाई में गिरा, एक की मौत, 12 लोग घायल

Share your love

लोकजन टुडे, लोहाघाटः विकासखंड बाराकोट में गल्लागांव के पास मैक्स के खाई में गिरने 12 लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई। मैक्स में सवार सब लोग बरात से वापस आ रहे थे। प्रशासन और पुलिस ग्रामीणों के साथ बचाव में जुटे रहे।

गुरुवार को बाराकोट के रैधाव से लोहाघाट के मचपीपल गाव में बरात गई थी। शाम को बरात वापसी के समय करीब 9 बजे मैक्स यूके 03 टीए 0046 अनियंत्रित होकर गल्लागाव में मंदिर के पास करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर लोहाघाट से पुलिस और फायर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लोहाघाट लाया गया। जिसमें चंदन अधिकारी (18) पुत्र रंजीत अधिकारी निवासी रैघाव की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। इधर प्रभारी एसओ हेमंत कठैत ने बताया कि बचाव और राहत कार्य जारी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *