Report Shadab
लोकजन टुडे, रुड़की प्रदेश में नगर पंचायत और नगर निगम के चुनाव खत्म हुए एक अरसा बीत चुका है लेकिन चुनावी रंजिश लोगों में अभी तक बरकरार है जिसका ताजा मामला अभी हाल ही में मंगलौर कोतवाली अंतर्गत लंढोरा कस्बे में देखने को मिला है एक कपड़ा व्यापारी को चुनाव में दूसरे प्रत्याशी को सपोर्ट करना इतना भारी पड़ गया कि अब उसकी जान पर बन आई है लंढौरा नगर पंचायत सभासद चुनाव में पूर्व फौजी के द्वारा भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन जनता ने पूर्व फौजी को नकारते हुए दूसरे प्रत्याशी को विजय बना दिया बस यही बात पूर्व फौजी को खल गई जिसको लेकर उसने कपड़ा व्यापारी को कहा कि तुम्हारे द्वारा मुझे चुनाव में सपोर्ट नहीं किया गया इसका अंजाम भुगतने के लिए तुम तैयार रहना बताया जाता है कि फौजी दो दिन पहले कपड़ा व्यापारी अशोक जनता की दुकान पर पहुंचा और दोनों में किसी बात को लेकर तनातनी हो गई तनातनी इतनी बड़ी कि पूर्व फौजी ने तुरंत ही कपड़ा व्यापारी पर पिस्टल तान दी और उसको जान से मारने की धमकी देने लगा फौजी की यह सारी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसकी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रही है एसपी देहात नवनीत सिंह का कहना है कि उनको एक प्रार्थना पत्र और सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई है फुटेज के आधार पर फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भी भेजी जा रही है

Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
